प्रतियोगता में पांच छात्रों का चयन
प्रतियोगता में पांच छात्रों का चयन
छबड़ा| छबड़ाउच्च माध्यमिक स्कूल से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच छात्रों का चयन हुआ यह पांच छात्र राज्य स्तरीय सीनियर ग्रुप केन्द्र हनुमानगढ़ के लिए हुए। इन्हें प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा एवं दल प्रभारी राधाकिशन मीणा ने प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया। क्रीड़ा प्रभारी देवेन्द्र भार्गव ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता में अक्षय राज, निर्मल तेजस्वी, इन्द्रजीत हरिजन, मनीष मीणा, सोनू मेघवाल का चयन हुआ।