संभागियों को शपथ ग्रहण करवाई
संभागियों को शपथ ग्रहण करवाई
छबड़ा|59वीं जिलास्तरीय प्राथमिक स्कूल की 11 वर्षीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में 18 सितंबर से प्रतियोगिता की जा रही है। इसका उद्घाटन संस्थाप्रधान एवं संयोजक हुमा खान ने किया। इसमें विशिष्ट अतिथि गिरिराज प्रसाद शर्मा थे। अध्यक्षता देवेंद्र कुमार शर्मा ने किया। ध्वजारोहण हुमा खान एवं उदघाटन की घोषणा की। गिरिराज प्रसाद ने प्रतियोगी संभागियों को शपथ ग्रहण करवाई। प्रतियोगिता में खो-खो, कबडडी, एथलेटिक्स, साहिित्यक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें कैलाशचंद महावर ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रूप में मार्गदर्शन दिया।