- Hindi News
- मतदाता संख्या की विसंगतियां दूर हो, लोगों ने सौंपा ज्ञापन
मतदाता संख्या की विसंगतियां दूर हो, लोगों ने सौंपा ज्ञापन
नगरकांग्रेस कमेटी की ओर से उपजिला निर्वाचन अधिकारी को नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या की विसंगतियों को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष दिग्विजयसिंह एडवोकेट ने बताया कि छबडा पालिका के 25 वार्डों में कुछ वार्डों में मतदाता 200 से 400 के बीच है एवं कुछ वार्डों में मतदाताओं की संख्या 1000 से ऊपर है।
ऐसे में यदि कम मतदाताओं वाले वार्डों में आपतियां दर्ज कर अपने मूल वार्डों में चले जाते है तो इन वार्डों में मतदाताओं की संख्या काफी कम रह जाएगी। उपजिला निर्वाचन अधिकरी से मांग की है इन छोटे-बडे वार्डों के मतदाताआंे की संख्या में आई विसगतियों को दूर करवाने एवं सब वार्डों में मतदाताआंे की संख्या लगभग समान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निजामुददीन खान, पालिका अध्यक्ष हरीश माहेश्वरी, बुलन्द इकबाल, गोविन्द दरबार, नवीन उपाध्याय, शकिल अहमद, रफीक सहारा, रेवती गेरा आदि मौजूद थे।