पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली, पानी की व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी

बिजली, पानी की व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| नगरभाजपा अध्यक्ष ने बिजली निगम एवं जलदाय विभाग को व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जनता के धैर्य की परीक्षा ना लें। नगर भाजपा अध्यक्ष शंकर सुमन ने कस्बे के बिजली निगम एवं जलदाय विभाग की ओर से कस्बे के उपभोक्ताओं को समय पर बिजली-पानी नहीं देने को लेकर नारजगी जताई।

वहीं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुधाने को लेकर निर्देश दिए। अध्यक्ष सुमन ने बताया कि कस्बे में पेयजल सप्लाई बिजली की बार-बार हाे रही कटौती से आमजन परेशान है। समय पर लोगाें को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बिजली भी बार-बार बंद होने से लागों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कस्बे के वार्ड नम्बर 1 सहित अन्य बस्तियों में भी बिजली, पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। भाजपा नेता डाॅ. नवल किशोर शर्मा ने बतारया कि डीएसपी कार्यालय के पास पानी की पाइप लाइन टूटी होने से पानी सड़कों बह रहा है। इससे वार्डवासियों को पानी की सप्लाई ठीक से नहीं मिल पा रही है।

खबरें और भी हैं...