पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 छात्राएं होंगी गार्गी पुरस्कार से सम्मानित

9 छात्राएं होंगी गार्गी पुरस्कार से सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू| कस्बेके कमला सीनियर सैकंडरी स्कूल की नौ छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कमला सीनियर स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 10वीं 12वीं की छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गार्गी पुरस्कार के लिए 9 छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें कनिका हाडा, गामनी गौतम, प्रिया सुमन, मनीषा नागर, आरती वैष्णव, हीना खानम, पूजा मेघवाल, फातिमा को बालिका सीनियर स्कूल में 12 फरवरी को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

छबड़ा.कस्बेके सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर स्कूल की माध्यमिक उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75 प्रतिशत इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच छात्राओं को गार्मी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य कुलदीप भार्गव ने बताया कि स्कूल की उमंग भार्गव, उन्नति भार्गव, काजल शर्मा, अंजली गुर्जर, अश्वनी भार्गव का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। छात्राओं को शुक्रवार दोपहर 12 बजे बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल छबडा़ में सम्मानित किया जाएगा। वहीं विद्या भारती शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर की 9 बहनों को बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में सरस्वती जयंती पर गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बालिका विभाग की प्रधानाचार्या मनोरमा शर्मा ने बताया कि पुरस्कार से सम्मानित होने वाली अंजली, भारती मीणा, गिरजा गुर्जर, पूजा नागर, आयुषी भार्गव, सुरभी मीणा, आशा मेघवाल, मीनाक्षी मीणा शामिल हैं। वहीं ऐलोंस सोफिया स्कूल के प्राचार्य वाहिद ऐलोेन ने बताया कि एलोंस सोफिया सीनियर स्कूल कि छात्रा सानिया बी का भी गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

खबरें और भी हैं...