विधायक सिंघवी ने ढाढ़स बंधाया
हरनावदाशाहजी| छबड़ा-छीपाबड़ौदविधायक पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने बुधवार दोपहर हरनावदाशाहजी कस्बे का दौरा किया। इस दौरान भाजपा सदस्य प्रेमनारायण नाटाणी की शनिवार को ह्रदयघात से निधन हो जाने पर उनके आवास पर पंहुच कर शोक व्यक्त किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का ढांढस बंधाया। दूसरी ओर प्रेमचंद चौरसिया की माता गोकुल बाई का भी 20 जनवरी को हुए स्वर्गवास पर शोक प्रकट किया। राज मंदिर क्षेत्र स्थित चौरसिया भवन पर पंहुच कर शोकाकुल परिवार का सांत्वना दी। इस दौरान मदन चौरसिया, जगदीश चौरसिया, संजय चौरसिया, अर्पित चौरसिया आदि मौजूद थे। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के साथ तहसीलदार जगमोहन शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख भरत बाटला, सरपंच हेमंत दोलिया, पूर्व सरपंच प्रेमनारायण तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष कुन्दनमल जैन, युवा मोर्च नगर अध्यक्ष हरिओम गौतम, रामेश्वर विजय, परमानंद परेता, पूर्व उपसरपंच रमेशचंद्र चौरसिया, हरकचंद सोनी, पूर्व उपसरपंच पुरषोत्तम चौरसिया, थानाप्रभारी बृजप्रकाश नामा आदि मौजूद थे।