23 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार
छबड़ा| पुलिसने गुरुवार को एक व्यक्ति को 23 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। सीअाई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि एएसआई भवानीशंकर ने कांस्टेबल योगेंद्र सिंह मुकेश के साथ गश्त के दौरान चाचौड़ा तिराहे पर अमरलाल कंजर निवासी शंकर कॉलोनी को 23 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।