अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
छबड़ा| पुलिसने गुरुवार को कस्बे में एक व्यक्ति को अवैध हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। सीआई विजयंशकर शर्मा नेतृत्व में एएसआई भवानीशंकर ने टावर कॉलोनी में हमीद उर्फ टुंडी निवासी अलीगंज को अवैध धारदार हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। भंवरगढ़.पुलिसने गुरुवार दोपहर कस्बे में अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमते एक जने को गिरफ्तार किया है। हैड कानिस्टेबल राधेश्याम सुमन ने बताया कि कस्बा निवासी जगदीश पुत्र गुरुवचन चन्देल को तलवार लेकर घूमते हुए पकड़ा है।