डीलर ने उपभोक्ताओं को नहीं दिया राशन
छबड़ा| कस्बेके वार्ड 12 के राशान डीलर के विरुद्ध वार्डवासियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा है। डालचंद कुशवाह ने बताया कि वार्ड 12 के डीलर ने वार्डवासियों को जनवरी माह का चीनी, गेहूं, करोसिन वितरण नहीं किया है। वहीं डीलर पोश मशीन का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नहीं देता। राशन डीलर ने रसद सामग्री वितरण में भरी अनियमितताएं कर रखी हैं। उन्होंने डीलर के विरुद्ध कार्रवाई कर वार्डवासियों को रसद सामग्री दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लटूरलाल चंदेल, गणेश राव, द्वारकालाल, ओमप्रकाश, गणेश गाडरी, बंकट लाल चंदेल सहित कई वार्डवासी शामिल थे।