- Hindi News
- थर्मल पावर प्लांट में कर्मचारियों से मारपीट
थर्मल पावर प्लांट में कर्मचारियों से मारपीट
मोतीपुराथर्मल पावर प्लांट में निर्माण कंपनी पावरमेक के कर्मचारियों के साथ मोतीपुरा चौकी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बापचा थाना अधिकारी गणपतसिंह ने बताया कि मंगलवार को चौकी गांव के गोलू यादव, राजकुमार, सत्तू उर्फ जितेंद्र, भगवानसिंह, लक्ष्मण, भगवान चाचा, शिवराज, धर्मू, पवन गाडरी आदि टेक्टर टोली में भरकर आए और निर्माण कंपनी के अधिकारियों से 20 हजार रुपए की मांग की।
कंपनी के अधिकारियों ने पैसे देने से मना किया तो इन्होंनेे पथराव शुरू कर लाठियों से वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। वारदात में कंपनी के इंजीनियर गौरी नायडू, लाल बाबूसिंह, प्यारेलाल, मैजरसिंह, सविंदर मेहता, किरण कुमार, रतन कुमार घायल हो गए। घायलों का इलाज थर्मल एवं छबड़ा अस्पताल में चल रहा हैं।
पुलिस ने कंपनी के प्रभारी वेणु बाबू की ओर से रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए गोलू यादव, राजकुमार, धर्मू लुहार, पवन गाडरी, शिवराज को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है। शेष पांच जनों की तलाश की जा रही है।