शिवरात्रि मेला 17 से शुरू होगा
छबड़ा| नगरपालिका स्थित सभा हॉल में मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी, पालिका अध्यक्ष, पूर्व पालिका अध्यक्ष, मेला कमेटी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 17 से 21 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें 17 फरवरी को स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18 को भजन संध्या, 19 को टीवी कलाकारों का शो, 20 को राजस्थानी कार्यक्रम, 21 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि कस्बे में गत दिनों हुए तनाव के मद्देनजर मेले में पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।