जुलूस निकाल कर जताया ग्रामीणों का आभार
किशनगंज| उपखंडमुख्यालय की ग्राम पंचायत होने के कारण लोगों को कस्बे के विकास उम्मीद भी अधिक रहती है। ऐसे में पंचायत के सभी वर्गों को साथ लेकर कस्बे का विकास करवाया जाएगा। यह बात बुधवार को नवनिर्वाचित युवा सरपंच राकेश नागर ने जुलूस के दौरान कहा कि छबड़ा में तनाव के कारण 10 फरवरी तक जुलूस पर प्रतिबंध होने के कारण बुधवार को जुलूस निकाला गया।
पंचायत समिति कार्यालय से खुली जीप में शुरू हुआ जुलूस बस स्टैंड, चौमुखा बाजार, कटारियों का चौक होते हुए वापस बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। सरपंच नागर का जगह-जगह पर साफा बांध माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नागर ने सभी को कस्बे के विकास का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर वार्ड 25 से भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशी नाथूलाल नागर, श्याम पालीवाल, उपसरपंच निर्मल राठी भी खुली जीप में सवार होकर लोगों का आभार जता रहे थे। इस मौके पर मुकेश कल्ल्याणपुरिया, बंटी नागर आिद मौजूद थे।
चौराहेपर आतिशबाजी कर मनाई खुशी : छीपाबड़ौद. कस्बेसहित जिले की पंचायत समितियो में कांग्रेस के प्रधान उपप्रधानो के निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टांटू के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, नगर अध्यक्ष रशीद खान, बृजराज मीणा, प्रेम चौधरी, महेंद्र चौधरी, परमानंद मीणा, तेजबहादुर सोनगरा, देवेंद्र पंचोली, असलम खान, भंवर सिंह पंवार, सत्यनारायण लोधा, कैलाश लोधा, गिर्राज कालखर, मांगीलाल गुर्जर, साबू मंसूरी, इकराम सहित कई कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। मूलचंद शर्मा ने बताया कि पंचायतराज चुनावों के बाद जिले में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है।
उपरेटीके पुरुष तलहटी की महिलाओं का रहा दबदबा
समारानियां.शाहाबादपंचायत समिति वर्ष 1953 में अस्तित्व में आई। वर्ष 1995 तक आरक्षण प्रणाली लागू नहीं होने तक पहले प्रधान गुरुदीपसिंह बने। इसके बाद जीवनलाल किराड़, रामप्रसाद किराड़, 1995 में आरक्षण के लाटरी के बाद 1995 से 2000 तक जानकीलाल सहरिया, 2001 से 2005 तक पुरुष प्रधान इंदरलाल किराड़ बने। 2005 तक रहे सभी प्रधान पुरुष उपरेटी क्षेत्र से बने। 2006 से 2010 तक महिला सीट पर अिनता बंसल प्रधान रही। 2011 में एसटी पुरुष के लिए आरक्षित सीट पर गजरीबाई सहरिया प्रधान बनीं। 2015 में एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर निधि चंदेल प्रधान बनीं।
धर्मेंददूसरी बार प्रधान बने : शाहाबादपंचायत समिति के उप प्रधान धमेंद्र यादव दूसरी बार उपप्रधान बने और महोदरा में सुरेश मेहता चौथीबार उप सरपंच बने। 1995 से 2000 तक मेहता की प|ी सरपंच रही।
सरपंचहर दिन करेंगे जनसुनवाई
छीपाबड़ौद.जिलेकी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच ने प्रतिदिन जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सफाई, रोशनी, अतिक्रमण आदि समस्याओं के समाधान के लिए सरपंच ने प्रभावी कदम उठाने की बात कही है। नवनिर्वाचित सरपंच गजेंद्र जैन ने बताया कि कस्बे में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सफाई रोशनी की व्यवस्था पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन घंटे ग्राम पंचायत में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। कस्बेवासियों के तालमेल से अतिक्रमण की समस्या का समाधान करेंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को मुनादी भी करवाई गई है। इसमें लोगों से नालियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया हैै। जिससे सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। सरपंच जैन ने स्वाइन फ्लू से एहतियात बरतने की अपील भी लोगों से की है।