सौहार्द बनाए रखने के लिए ली बैठक
छबड़ा| कस्बेमें गत दिनों हुए दो समुदायों के तनाव को कम करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए बुधवार को एसडीएम कार्यालय में दोनों समुदाय के लोगों की बैठक हुई। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम, एएसपी, डीएसपी, थाना अधिकारी ने दोनों समुदायों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में हिम्मत सिंह सिंघवी, कैलाश जैन, घनश्याम गगरानी, रईस मोहम्मद, अतीक अहमद, जहूर हाशमी आदि लोग मौजूद थे।