- Hindi News
- छबड़ा धरनावदा मार्ग पर दो दिन से यातायात बािधत
छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर दो दिन से यातायात बािधत
कस्बेके छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर टैंकर के क्षतिग्रस्त हो जाने से दो दिन से यातायात बाधित है।
शुक्रवार को फ्लाई एश से भरा टैंकर भूलोन गांव के नजदीक सीसी रोड की साइड में बिछी मिट्टी में फंस गया था। इससे कस्बे का भूलोन, बापचा, मोतीपुरा सहित मप्र से संपर्क कट गया। वहीं प्रशासन एवं ठेकेदार की ओर से दो दिन बाद भी जाम नहीं खुलवाया गया। शनिवार को शाम को भी टैंकर हनुवतखेड़ा फाटक के समीप मिट्टी में फंस गया। उससे रविवार को भी जाम लगा रहा। हनुवतखेड़ा निवासी नंदकिशोर मालव, जगदीश मालव, जगदीश गुर्जर, जसवंत मीणा आदि ने बताया कि ठेकेदार की ओर से रोड की दोनों साइडों में मिट्टी नहीं भरने से वाहन चालकों को साइड देने में परेशानी आती है। ऐसे में रोड पर पड़ी मिट्टी में फिसलन से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। शनिवार को भी गांव के बच्चों को परीक्षा देने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा। गौरतलब है कि सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने इस रोड का अवलोकन कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी काम की गति धीमी होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
छबड़ा. कस्बे के हनुवतखेड़ा के पास पड़ा क्षतिग्रस्त टैंकर।