मुख्यमंत्री 23 को छबड़ा आएंगी
छबड़ा|सीएम वसुंधराराजे का 23 दिसंबर को छबड़ा-मोतीपुरा प्लांट का दौरा प्रस्तावित है। वह यहां पहुंचकर प्लांट की चौथी इकाई का लोकार्पण करेंगी। देहात मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे, ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सांसद दुष्यंत सिंह विधायक प्रतापसिंह सिंघवी छबड़ा थर्मल की चौथी इकाई का लोकार्पण करेंगे। पांचवीं-छठी इकाई के कार्य का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री राजे दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से थर्मल पावर प्लांट पहुंचेंगी। साथ ही वह कवाई स्थित अडानी प्लांट का भी दौरा करेंगी।