- Hindi News
- सांसद ने दिया एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन
सांसद ने दिया एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन
छबड़ा.कस्बेके भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंचकर सांसद दुष्यंत सिंह से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बुकिंग के लिए डबल खिड़की की मांग की। देहात मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा एवं युवा मोर्चा विशेष आमंत्रण सदस्य हनुमान शर्मा ने बताया कि लंबे अर्से से छबड़ा रेल्वे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग खिड़की दिन के समय कोटा से गुना गुना से कोटा के लिए यात्री गाड़ी की मांग की जा रही है। क्योंकि इस लाइन पर कोटा से सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शाम साढ़े छह बजे के पहले कोई भी यात्री गाड़ी नहीं चलती। जिससे इस रूट पर चलने वाने यात्रियों को दिनभर इंतजार करना पड़ता है या बसों के धक्के खाने पड़ते हैं। इस पर जयपुर दौरे के दौरान सांसद दुष्यंत ने आश्वासन दिया कि रेलमंत्री से बात कर छबड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा।