अधिकारी-कर्मचारी नदारद
नगरपालिकामें गुरुवार दोपहर 12 बजे तक अधिकतर कमरों पर ताले लगे होने और कुर्सियां खाली मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
सुबह नौ बजे कार्यालय खुलने के बाद पालिका में जेईएन सरोज भाटिया, लिपिक अमित कुमार और तीन-चार सहायक कर्मचारियों के अलावा और कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। लोगों ने फोन पर पहले इस बात की शिकायत एसडीएम को करनी चाही लेकिन वे चिड़ावा से बाहर थे। पालिकाध्यक्ष ने फोन रिसिव नहीं किया तो परेशान लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की। इस पर भी कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत करने वालों ने डीएलबी के डायरेक्टर का फोन खुड़काकर स्थिति से अवगत करवाया।
करीब साढे 12 बजे झुंझुनूं से चिड़ावा पहुंचे ईओ राजेंद्र सीगड़ ने अस्वस्थता के कारण आने में देरी होने की जानकारी दी। इस दौरान पालिकाकर्मी भी एक-एक करके अपनी सीट संभालते दिखाई दिए।
चिड़ावा. नगरपालिकामें गुरुवार दोपहर 12 बजे बंद पड़े कमरे और अधिकारियों-कर्मचारियों का इंतजार करते लोग।