- Hindi News
- सेना भर्ती के लिए जोश जज्बे की दौड़ आज से
सेना भर्ती के लिए जोश जज्बे की दौड़ आज से
सेनाभर्ती रैली चुड़ैला की जेजेटी यूनर्विसिटी के खेल मैदान में शुक्रवार को शुरू होगी। 23 फरवरी तक इस मैदान में झुंझुनूं चूरू जिले के युवा तहसीलवार बारी-बारी से अपना दमखम दिखाएंगे। दम दिखाने की इस दौड़ में जो सफल रहेगा वही फौजी बनने की होड़ में बना रह पाएगा। अभ्यर्थियों में से ही सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क/एसकेटी सैनिक तकनीकी और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होनी है। दौड़ के लिए सेना समेत प्रशासन, पुलिस अन्य विभागों ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली है। पुलिस ने सुरक्षा उपाय किए हैं वहीं रोडवेज प्रबंधन ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। फौजी बनकर देश की सेवा में जाने का माद्दा रखने वाले युवाओं की सुविधा के लिए भास्कर ने जुटाई वे सारी जानकारियां जो सेना ने तय कर रखी हैं। साथ ही वे सावधानियां भी दी जा रही हैं जिनमें जरा सी चूक सिर्फ भर्ती दौड़ से बाहर कर सकती हैं बल्कि हमेशा के लिए किसी भर्ती दौड़ में शामिल होने से अयोज्य भी बना सकती है।
कितनादौड़ना होगा?
कुल1.6 किलोमीटर यानि कि 1600 मीटर दौड़ लगानी होगी। संबंधित तहसील के युवाओं को तय दिन तड़के 4.00 बजे से प्रवेश दिया जाने लगेगा। दौड़ का समय रोज सुबह 6 से 10 बजे तक होगा। बारी-बारी से ग्रुप बनाकर दौड़ करवाई जाएगी।
झुंझुनूं . चूरू रोड पर चुड़ैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी के स्पोट्र्स कांप्लैक्स सेना भर्ती दौड़ के लिए सज चुका है। मैदान में बेरिकेट्स लगाकर अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें दौड़, बीम, जंप आदि स्टेप्स करवाए जाएंगे। तैयारियां गुरुवार शाम तक जारी थीं।
झुंझुनूं . गुरुवार शाम सेना प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया।
{शिक्षा प्रमाण पत्र (भारत सरकार से मान्य संस्थान द्वारा ) जारी को ही मान्यता दी जाएगी।
{नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित है।
{सेना में भर्ती होने पर आपके कुछ मौलिक अधिकार कम कर दिए जाएंगे जो कि आर्मी एक्ट 1950 और आर्मी नियम 1954 में दिए गए हैं।
{शरीर पर कही भी टैटू होने पर वह भर्ती के लिए अयोग्य है।
{सामान्य पद के लिए लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर अंक में कटौती की जाएगी।
{सेना भर्ती से संबंधीत सभी कानूनी मूद्दों का हल राजस्थान हाईकोर्ट में ही होगा।
{ दलालों पर पैसा खर्च करें। भर्ती प्रक्रिया कम्प्यूटराइज्ड है। दलाल इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।
{ भर्ती पूरी तरह से अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर और नि:शुल्क होती है। कोई भी दलाल आपको भर्ती नहीं करा सकता है। यदि कोई भी सेना में भर्ती के लिए पैसा मांगता है तो अपने जिले के एसपी, किसी भी भर्ती अधिकारी या सीबीआई अधिकारी को शिकायत करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
{ दलालों से असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। वे आपको भर्ती नहीं करवा सकते। केवल धोखा दे सकते है।
{ रैली ग्राउंड में मोबाइल फोन, घड़ी या कोई कीमती सामान लाना वर्जित है। मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने पर उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
{ फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करें और किसी तरह की कांट-फांस करें।
{ मेडिकल जांच में जाने से पहले कानों और दांतों की सफाई कर लें। स्नान शरीर साफ करवाकर आएं।
{ भर्ती के दौरान झगड़ा करने पर धारा 151 के तहत 6 महीने के कारावास का प्रावधान है।
{ सार्वजनिक संपत्ति को हानि पहुचाने पर 10 साल के कठोर कारावास का प्रावधान है।
{ काम में किसी प्रकार की रूकावट की जाती है तो उसके विरुद्ध धारा 143, 332, 253, 186 आईपीसी के अनुसार 2 से 5 वर्ष तक के कठोर कारावास का प्रावधान है।
{ शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंकतालिका राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्य बोर्ड से जारी हो।
{ मूल निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र ई-मित्र से जारी हो।
{ चरित्र प्रमाण पत्र सरपंच अथवा वार्ड पार्षद से जारी हो और 6 महीने से पुराना हो। इसी में अभ्यर्थी के विवाह संबंधी उल्लेख हो।
{ 21 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थीयों को अविवाहित प्रमाण पत्र लाना जरुरी है। अविवाहित प्रमाण पत्र सरपंच/वार्ड पार्षद का हस्ताक्षर किया हुआ हो।
{ सहमति पत्र:- 17 वर्ष 6 महीने से 18 वर्ष की आयु के उम्मीदवार माता-पिता से 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखा सहमति पत्र लाएं। माता-पिता के हस्ताक्षर और उनके साथ संयुक्त फोटो के उपर सरपंच / वार्ड पार्षद के मोहर के साथ हस्ताक्षर हो। क्लास -ए-मजिस्ट्रेट से जारी किया हो और उसमें लिखा हो कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान होने वाली शारीरिक क्षति की जिम्मेदारी उनकी होगी कि सेना की। अभ्यर्थी उनकी सहमति से भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहा है।
{ सभी दस्तावेज की तीन-तीन फोटो स्टेट प्रतिलिपि और मूल निवास की चार फोटो स्टेट सत्यापित प्रतिलिपि साथ लाए। उम्मीदवार का नाम जो उसकी 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र में लिखा है, हुबहू उसी तरह उपरोक्त सभी दस्तावेज में होना चाहिए। अन्यथा 10 रुपए के स्टाम्प पेपर जो कि क्लास-1 मजिस्ट्रेट से जारी किया हुआ हो। यह लिखकर भी लाएं कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं। पासपोर्ट साइज के 20 कलर फोटो लाएं। इनका बैकग्राउंड लाल/नीला ही होगा।
{ भूतपूर्व सैनिक/सेवारत सैनिक युद्ध में शहीद के पुत्र को अपने पिता के अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी सेवानिवृत्ति पुस्तिका तथा रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की ओरिजनल और उसकी 3 फोटो प्रतिलिपियां लाना अनिवार्य है। रिलेशनशिप प्रमाण पत्र में अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ उसका नंबर, रैंक और नाम लिखा होना चाहिए।
{ अगर किसी अभ्यर्थी के अंकतालिका प्रमाण पत्र में व्यक्तिगत अथवा पिता के नाम जन्म तारीख में फर्क है तो उन्हें 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र प्रथम श्रेणी न्यायाधीश से हस्ताक्षर करके लाना अनिवार्य होगा।
{ सभी दस्तावेज की प्रतिलिपियां स्वयं सत्यापित की हुई स्वीकार की जाएगी।
शारीरिक योग्यताएं सैनिकसामान्य, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग/सहायक के लिए ऊंचाई 170 सेमी वजन 50 किलोग्राम सीना 77/82 सेमी उम्र 17.5-21 वर्ष जन्म 13 फरवरी 1994 से 13 अगस्त 1997 के बीच होना अनिवार्य है। सैनिक क्लर्क/एसकेटी ऊंचाई 162 सेमी वजन 50 किलोग्राम सीना 77/82 सेमी उम्र 17.5-21 वर्ष जन्म 13 फरवरी 1994 से 13 अगस्त 1997 के बीच होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यताएं : सैनिकसामान्य के लिए उम्मीदवार को 45 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं कक्षा पास। हर विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। अगर उम्मीदवार 12वीं उतीर्ण है तो 10 में 45 प्रतिशत अंको का होना अनिवार्य नहीं है।
सैनिक क्लर्क/एसकेटी के लिए उम्मीदवार 50 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं कक्षा पास हो तथा हर विषय में 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। 10वीं या 12वीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित/अकाउंट/बुक कीपिंग दोनों विषयों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी के पास स्नातक में गणित एवं अंग्रेजी विषय है तब 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंको की आवश्यकता नहीं है। यदि अभ्यर्थी स्नातक है एवं अंग्रेजी तथा गणित विषय स्नातक में नहीं है तब अभ्यर्थी को गणित/बुककीपिंग/अकाउटेंसी या अंग्रेजी विषयों में 10वीं या 12वीं के स्तर पर 40 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
सैनिक तकनीकी के लिए उम्मीदवार केा 45 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है।
सैनिक नर्सिंग/सहायक के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं पास। हर विषय में 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अंग्रेजी, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय अनिवार्य है। अगर अभ्यर्थी ने उच्चतर शिक्षा प्राप्त की है तो 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य नहीं।
{ लिखित परीक्षा 1 मार्च 2015 को होगी।
{ भर्ती के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की उम्र 13 फरवरी 2015 तक मानी जाएगी।
{ 1 मार्च 2015 को होने वाली लिखित परीक्षा में क्लर्क/एसकेटी तथा नर्सिंग असीस्टेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
1.6 किलोमीटर की दौड़, बीम 6 से 10, 9 फीट खड्डा, टेड़ा मेडा बैलेंस। शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा जाचं में पास अभ्यर्थीयों को सीईई टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र 25 फरवरी को सुबह 7 बजे रैली स्थल पर दिया जाएगा।
दिनांक तहसील टोकन नंबर टोकन का रंग
13फरवरी 2015 सुजानगढ 250001 से समस्त नारंगी नवलगढ़ 110001 से 113000 तक गुलाबी
14 फरवरी 2015 चुरु 270001 से समस्त आसमानी नीला
सुरजगढ़ 180001 से समस्त पीला
नवलगढ़ 113001 से समस्त गुलाबी
16 फरवरी 2015 सरदारशहर 230001 से समस्त नारंगी
खेतड़ी 160001 से समस्त लाल
17 फरवरी 2015 रतनगढ़ 240001 से समस्त नारंगी
उदयपुरवाटी 120001 से 123000 तक गुलाबी
18 फरवरी 2015 झुंझुनूं 140001 से समस्त हरा
तारानगर 220001 से समस्त नारंगी
19 फरवरी 2015 बुहाना 170001 से समस्त गुलाबी
मलसीसर 130001 से समस्त लाल
बीदासर 260001 से समस्त नारंगी
20 फरवरी 2015 उदयपुरवाटी 123001 से समस्त गुलाबी
चिड़ावा 150001 से समस्त पीला
21 फरवरी 2015 राजगढ़ 210001 से समस्त आसमानी नीला
22 23 फरवरी मेडिकल जांच जारी रहेगी।
25 फरवरी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
01 मार्च 2015 लिखित परीक्षा
नोट: EdnHav, RT JCO सेनासुरक्षा कोर के लिए तथा OutsiderSanction candidates केलिए बुलावा पत्र पर आधारित भर्ती में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी केवल15 फरवरी कोदौड़ में शामिल होंगे।