पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन से चल रही नौटंकी निराधार

तीन दिन से चल रही नौटंकी निराधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरी हार के लिए विरोधियों को पछताना पड़ेगा

सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद लगातार लग रहे भीतरघात के आरोपों के बीच अब सांसद संतोष अहलावत का पहला सार्वजनिक बयान आया है। वे यहां एक शोरूम के उद‌‌्घाटन समारोह में आईं थीं। इस दौरान समर्थकों को संबोधित किया।

सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि जिले में तीन दिन से जो नौटंकी चलाई जा रही है वह बिल्कुल निराधार है। कुछ लोगों के पास और कोई काम नहीं है। वे लोग दूसरों की बदनामी करने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकते। जिले की जनता भोली नहीं है। मैंने जनता के विकास का बीड़ा उठाया है। जनता के बीच रहकर विकास कराएंगे। जिले को नेशनल हाईवे, सैनिक स्कूल, ब्रॉडगेज चने की फसल के अटके 22 करोड़ रुपए दिलवाए हैं।

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर सांसद संतोष अहलावत उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं के लगातार बयान रहे हैं। पिलानी विधायक सुंदरलाल ने और बुहाना प्रधान रमेशकुमार ने तो प्रेसवार्ता लेकर गंभीर बयान दिए थे। बुधवार को प्रत्याशी डॉ. दिगंबरसिंह, चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने भी इशारों में काफी कुछ कह दिया था।

रुपए देकर किया तिलक

हुकमाकी ढाणी के ग्रामीणों ने डॉ. दिगंबर को 1100 रुपए देकर तिलक लगाया। महिलाओं ने गीत गान किया। डॉ. सिंह की प|ी आशासिंह ने हुकमा की ढाणी को अपना पीहर बताया था। तब डॉ. सिंह ने भी इस गांव को अपना ससुराल स्वीकारा और कहा कि मैं यहां बाहरी नहीं हूं। पचेरी में डॉ. दिगंबरसिंह ने पर्यावरण प्रेमी प्रदीप शर्मा की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच करवाने दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

चार साल मेंहर गांव ढाणी का विकास होगा

सिंघानाके गीता चौधरी भवन में डॉ. दिगंबरसिंह ने कहा कि जनता ने काफी सहयोग किया है। चार साल में गांव, ढाणी का विकास करवाया जाएगा। मेरी हार के लिए मेरे विरोधियों को पछतावा करना चाहिए। गाडाखेड़ा, भैसावता खुर्द, मोई सद्दा, देवीपुरा, चिड़ावा बाइपास, भोदन, मुरादपुर, डूमोली खुर्द, पचेरी खुर्द, में भी उनका स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़, मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़, धर्मपाल गुर्जर, धर्मसिंह भालोठिया, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, जेपी मिश्रा, ओमप्रकाश धायल, महिपाल धायल, जोगेंद्र प्रधान, समीर मान, जगदीश गुर्जर, ओपी नेहरा आदि मौजूद थे।