ब्लाॅकस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा 29 से
झुंझुनूं | ब्लाकस्तर पर 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स स्पर्धा 29 30 सितंबर को होंगी। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंद्राज सिंह ने बताया कि झुंझुनूं ब्लाॅक की प्रतियोगिता राजकीय उप्रावि ढाणी कायस्थपुरा में होगी। इसी प्रकार अलसीसर ब्लाॅक की राउप्रावि पीपल का बास, बुहाना की सर्वोदय पब्लिक स्कूल बुहाना, चिड़ावा की राउप्रावि भोमपुरा, खेतड़ी की नवदीप उमावि मनोता कलां, नवलगढ़ की राउप्रावि खटीकान, सूरजगढ़ की राउप्रावि भापर तथा उदयपुरवाटी ब्लाॅक की राउप्रावि वृंदावन-टीटनवाड़ में होगी। प्रतियोगिता में एक जनवरी 2001 उसके बाद की जन्मतिथि वाले कक्षा आठ तक के छात्र भाग ले सकेंगे।