पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ लाख रुपए की ठगी के तीन मामले

आठ लाख रुपए की ठगी के तीन मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनों की आड़ में आठ लाख रुपए की ठगी करने के तीन मामले थानों में दर्ज हुए हैं।

पुलिस के अनुसार चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड चेन्नई के सीनियर एसोसिएट लीगल कोआर्डिनेशन याकूब अली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी कि हरिजन मोहल्ला नारी का राकेश कुमार फाइनेंस पर ट्रैक्टर लेकर तीन लाख रुपए हड़प गया। दूसरे मामले में जाट की ढाणी तन रामकुमारपुरा के रामानाथ ग्यारसी के खिलाफ ट्रैक्टर फाइनेंस लेकर तीन लाख 29 हजार रुपए हड़प जाने का आरोप लगाया गया है।

एक अन्य मामले में धतरवाला के बिजेश कुमार ने सुनील शर्मा वगैरह पर गाड़ी देने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपए की ठगी का मामला चिड़ावा थाने में दर्ज कराया है।