पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीता का साथ मिला, कविता बनी प्रधान

नीता का साथ मिला, कविता बनी प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भाजपा समर्थित कैलाश बने प्रधान)
चिड़ावा। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कैलाशचंद्र मेघवाल पंचायत समिति के 13वें प्रधान चुने गए। शनिवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रामेश्वरलाल को एक मत से पराजित किया।
कैलाशचंद्र को 19 में से 10 मत मिले। कांग्रेस खेमा भीतरघात का शिकार हुआ। निर्वाचित प्रधान पिलानी विधायक सुंदरलाल के सबसे छोटे पुत्र और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने वार्ड 18 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ही चुनाव जीता था।
चुनावी कूटनीति के तहत पार्टी ने ना तो इस वार्ड में अपना अधिकृत उम्मीदवार उतारा और ना ही प्रधान के चुनाव में किसी को सिंबल दिया। 19 वार्डों में से कांग्रेस के छह और भाजपा के चार प्रत्याशियों ने चुनाव जीता जबकि नौ निर्दलीय सदस्यों में निर्वाचित प्रधान भी शामिल हैं।

दिखा कुछ-हुआ कुछ

प्रधान पद के लिए शनिवार दोपहर बाद तीन बजे कैलाशचंद्र ने अपने खेमे की पांच महिला सदस्यों के साथ आकर वोट डलवाए। करीब बीस मिनट बाद इंदिरा गांधी बालिका निकेतन अरड़ावता की स्कूल बस में आए कांग्रेसी खेमे के 10 सदस्यों ने वोट डाला। साढ़े तीन बजे भाजपा खेमे के शेष चार सदस्यों ने भी वोट डाले।
वोट डालकर लौटते समय कांग्रेस सदस्यों और समर्थकों ने जीत पक्की मान शीशराम ओला अमर रहे के नारे लगाए विक्ट्री निशान लहराया। मौके पर मौजूद पूर्व आईएएस कांग्रेस नेता जेपी चंदेलिया, पूर्व प्रधान निहालसिंह रणवां ने इन्हें बधाई भी दी। थोड़ी देर बाद ही अंदर से कैलाश के जीतने की सूचना आते ही भाजपाइयों की बांछें खिल गईं। जीत के नारे लगाने शुरू हो गए।

एमबीए शिक्षित हैं कैलाश

प्रधान तीस वर्षीय कैलाशचंद्र अविवाहित हैं। उन्होंने एमबीए किया हुआ है। पिलानी विधायक सुंदरलाल की नौ संतानों में सबसे छोटे हैं। वे भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं और इससे महामंत्री रह चुके हैं। उनका चिड़ावा में सूरजगढ़ बाइपास तिराहे पर स्वयं का मकान और गाड़ी भी है।

स्वच्छता अभियान को गति देंगे

कैलाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पंचायत समिति क्षेत्र में गति देना प्राथमिकता में बताया। उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर पिता के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास जन समस्या समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की कहा।

प्रतिद्वंद्वी रामेश्वरलाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम हीरालाल मीणा ने परिणाम बताते हुए जैसे ही कैलाशचंद के निर्वाचन की घोषणा की वैसे ही नव निर्वाचित प्रधान कैलाशचंद मेघवाल ने पास बैठे कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रामेश्वरलाल के पैर छूए।
उन्होंने एसडीएम मीणा, मतदान कार्य में लगे कर्मचारी नंदलाल जांगिड़, प्रगति प्रसार अधिकारी रणसिंह चौधरी, बीईईओ पितराम काला, एबीईओ नरेंद्र लांबा, शशीकांत शर्मा और सुशील शर्मा से हाथ मिलाकर आभार जताया। प्रधान ने देर शाम नरहड़ पहुंचकर सूफी संत हजरत शकरबार शाह की दरगाह में माथा टेका।

पूर्व प्रधान से कहा- नो एंट्री

मतदान करने पंचायत समिति पहुंचे कांग्रेस खेमे के सदस्यों के साथ अंदर जाते पूर्व प्रधान निहालसिंह रणवा को गेट के पास पुलिसकर्मियों ने रोककर परिचय पत्रमांगा। रणवा ने ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों से कहा-आप मुझे नहीं जानते? कर्मचारियों ने भी हाथ जोड़कर कहा-व्यवस्था का सवाल है। सदस्यों के अलावा किसी ओर को कैंपस में जाने की इजाजत नहीं हैं। सीआई बृजमोहन असवाल रणवा को समझाकर दूर ले गए।

झुंझुनूं | जिलाप्रमुख का पद जीतकर कांग्रेस ने अपना गढ़ जरूर बचा लिया लेकिन पंचायत समितियों में प्रधान बनाने में भाजपा आगे रही। सदस्यों के परिणामों को देखते हुए निर्दलीयों को मनाने में पार्टी को काफी हद तक सफलता मिला। शनिवार को चार भाजपा के, तीन कांग्रेस के तथा एक जगह चिड़ावा में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रधान बना है।
झुंझुनूं, उदयपुरवाटी एवं नवलगढ़ में कांग्रेस ने निर्दलीयों के सहारे अपने प्रधान बनवाए। खेतड़ी, सूरजगढ़ बुहाना में भाजपा ने निर्दलीयों के सहारे अपने प्रधान बनवा लिए। अलसीसर में उसे पूर्ण बहुमत था जबकि चिड़ावा में भाजपा समर्थित निर्दलीय कैलाश मेघवाल प्रधान चुने गए। उप प्रमुख के चुनाव संबंधित पंचायत समितियों में रविवार को होंगे।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

नवनिर्वाचितप्रधान कविता यादव ने कहा कि पंचायत समिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सब के साथ मिलकर पंचायतों के विकास कार्यों के गति दी जाएगी। पंचायत समिति में आने वाले लोग निराश नहीं लौटेंगे। कविता 12वीं पास हैं। उनके पति कृष्ण यादव भी राजनीति में हैं। वे भाजपा की नई कार्यकारिणी में बुहाना मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। इससे पहले पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं।

सूरजगढ़ में सांसद को लगाई धोक

परिणाम की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित प्रधान कविता यादव समर्थकों के साथ सूरजगढ़ गई। सांसद संतोष अहलावत के धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। भाजपा पदाधिकारियों ने उत्साहित समर्थकों से जुलूस निकालने की बजाय शांति बनाए रखने की अपील की।