पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों के विकास का जिम्मा युवाओं को सौंपा

गांवों के विकास का जिम्मा युवाओं को सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवका विकास कराने का जिम्मा जनता ने युवाओं को सौंपा है। जिला परिषद में तीन चौथाई सदस्य युवा चुनकर आए हैं। 35 सदस्यीय परिषद में चालीस साल से ज्यादा उम्र वालों की संख्या महज एक चौथाई है।

जिला परिषद सदस्य चुनने में ग्रामीणों ने युवाओं को तवज्जो दी। जिला प्रमुख सुमन चौधरी की उम्र 27 साल है। परिषद की सबसे छोटी सदस्य वार्ड 11 की वंदना की उम्र 22 वर्ष है। वार्ड 16 से चुनाव जीते ताराचंद गुप्ता 70 साल के हैं। वे सबसे बुजुर्ग हैं।

13 सदस्य तीस से चालीस साल की बीच की आयु के हैं। इनसे छोटे और इनसे बड़ों की संख्या बराबर ग्यारह-ग्यारह है।

प्रधानों में सुभाष वरिष्ठतम, मनीषा सविता युवा

झुंझुनूं सुशीला सीगड़ा 49 वर्ष

चिड़ावा कैलाश मेघवाल 30 वर्ष

अलसीसर गिरधारीलाल 25 वर्ष

खेतड़ी मनीषा गुर्जर 24 वर्ष

नवलगढ़ गजाधर ढाका 30 वर्ष

उदयपुरवाटी सविता खरबास 24 वर्ष

सूरजगढ़ सुभाष पूनिया 53 वर्ष

बुहाना कविता यादव 35 वर्ष