पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता का संदेश दिया, फैलाया कचरा

स्वच्छता का संदेश दिया, फैलाया कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में की सफाई

बच्चों की रैली में सफाई का संदेश

सातवें दिन भी नहीं उठा कचरा

झुंझुनूं | स्वच्छभारत अभियान के तहत दूसरे दिन सरकारी कार्यालयों में विशेष सफाई की गई। कई जगह रथ रैलियां भी निकाली गईं। झुंझुनूं में रैली के बाद बच्चों को नाश्ता दिया गया। हैरानी उस वक्त हुई जब नाश्ते के बाद सारा कचरा वापस जिला परिषद में ही डाल दिया गया।

शुक्रवार को जिला परिषद सर्किल से शहीद जेपी जानू स्कूल तक शहर के स्वच्छता जागरूकता रथ से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता रथ तथा स्कूली छात्रों की रैली को जिला परिषद एसीईओ नरेंद्रपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एडीईईओ राजेंद्रकुमार, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रैगरान के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, शारीरिक शिक्षक सत्यवीर झाझडिय़ा, सुनील चाहर, रणवीर सिंह, दिनेश कुमार आदि भी थे। रैली में शामिल बच्चों को नाश्ता दिया गया था। गंदगी नहीं करने का संदेश देने की बात रुकी भी नहीं थी कि कार्यक्रम स्थल पर नाश्ता बंटने लगा। इसके बाद पूरे परिसर में केलों के छिलके एवं पेपर प्लेट्स ही नजर आईं। भीतर कमरों में-हॉल में और यहां तक कि टेबल-कुर्सियों पर भी केले के छिलके झूठन पड़ी थी। इधर जिला शिक्षा अधिकारी ने अभियान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में एसयूपीडब्ल्यू शिविर लगाकर सफाई करने के आदेश दिए। झुंझुनूं पंचायत समिति के स्वच्छता रथ को प्रधान सुशीला सीगड़ा एवं बीडीओ गोपीराम महला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बीबासर के बच्चों ने प्रधानाचार्य हवासिंह पूनिया की देखरेख में स्कूल में सफाई की।

कलेक्ट्रीमें नहीं पहुंचा अभियान

पंचायतसमितियों, नगर पालिकाओं, उपखंड मुख्यालयों अन्य सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान नहीं पहुंचा। वहां हर तरफ कचरे के ढेर हैं। जगह-जगह कबाड़ के ढेर लगे हैं।

खेतड़ी. जागरूकताके लिए रैली निकालते स्कूली छात्र।

मंडावा. स्कूलके सामने शुक्रवार को सफाई करते अिधकरी।

भाजपा नगर मंडल की बैठक आज

कचरेकी समस्या को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक शनिवार को शाम पांच बजे मंडी गेट स्थित लवली सदन में होगी। नगरमंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी ने यह जानकारी दी।

एडीएम ने देखी जमीन

कचरेके लिए जमीन तय करने एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी न