पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावलिया बाबा की संदेश यात्रा के स्वागत में लगेंगे 11 तोरण द्वार

बावलिया बाबा की संदेश यात्रा के स्वागत में लगेंगे 11 तोरण द्वार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़. पंडितगणेशनारायण बावलिया बाबा की संदेश यात्रा चिड़ावा से रवाना होकर गुरुवार को कस्बे में पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत में 11 तोरण द्वार लगाए जाएंगे। बगड़ यात्रा संयोजक अनुज शर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यात्रा गुरुवार को सवा बारह बजे चौराहा बस स्टेंड पर पहुंचेगी। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बीएल चौक स्थित लेखराजका अतिथि भवन में ठहरेगी। चौराहा बस स्टेंड से यात्रा के स्वागत में बीएल चौक तक 11 तोरण द्वार लगाए जाएंगे। अतिथि भवन में दोपहर सवा एक बजे से पं.प्रभुशरण तिवारी संगीतमय पंडित गणेश नारायण बाबा का मंगल पाठ करेंगे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्री विश्राम के बाद शुक्रवार को यात्रा झुंझुनूं के लिए प्रस्थान करेगी।