पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौवीं से 12वीं के प्रश्न पत्रों का वितरण

नौवीं से 12वीं के प्रश्न पत्रों का वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . नौवींसे 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए मंगलवार को शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। जिला समान परीक्षा संयोजक गोवर्धन ने बताया कि पहले दिन खेतड़ी, नवलगढ़, सूरजगढ़ उदयपुरवाटी ब्लाक की स्कूलों को पेपर बांटे गए। इसमें हिंदी अंग्रेजी दोनों माध्यम के पेपर शामिल थे। परीक्षा संयोजक ने बताया कि नोडल प्रभारी अपने विद्यालयों में पेपर रखेंगे। निजी स्कूलों को अपने नोडल विद्यालय से परीक्षा से अधिकतम आधा घंटे पहले पेपर दिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को झुंझुनूं, अलसीसर, बुहाना चिड़ावा ब्लाक की स्कूलों को पेपर बांटे जाएंगे। जिला समान परीक्षा के तहत इस बार हिंदी अंग्रेजी माध्यम की परीक्षाएं साथ-साथ होगी। अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र भी जिला समान परीक्षा से लेने होंगे। परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 बजे शुरू होगी। दूसरी पारी का समय दोपहर पौने दो बजे से रखा गया है।