पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिप सदस्य प्रधान की लाॅटरी 18 को

जिप सदस्य प्रधान की लाॅटरी 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के विभिन्न पदों के आरक्षण के लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। किस पद पर कौनसी जाति वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगा। चुनाव में महिलाओं की बराबर की भागीदार तय करने के लिए आरक्षण बढ़ाया है।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक पंचायत समितियों के सरपंच वार्ड पंचों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं जिला परिषद सदस्य, पंचायत वार्ड और प्रधान के लिए आरक्षण 18 दिसंबर को कलेक्ट्री सभागार में होगा। प्रशासन ने इसका कार्यक्रम भी बना लिया है। लॉटरी के लिए वर्ष 2011 की जनगणना को आधार माना है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे नवलगढ़, अलसीसर चिड़ावा पंचायत समिति में, 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे खेतड़ी, बुहाना झुंझुनूं पंचायत समिति में, 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे उदयपुरवाटी सूरजगढ़ पंचायत समिति में संबंधित एसडीएम लॉटरी निकालेंगे। पहले से तय आरक्षण सीटों की जगह दूसरी सीटों को वरीयता दी जाएगी। आरक्षण के लिए सभी एसडीएम से ग्राम पंचायत में किस जाति के कितने मतदाता है आदि की जानकारी मांगी गई है।

इसलिए संभव नहीं ईवीएम से चुनाव

पंचायतीराजचुनाव कराने के लिए आवश्यक ईवीएम उपलब्ध नहीं है। इस चुनाव में एक मतदाता को चार बार वोट देने होते हैं। जिले में तीन निकायों में ईवीएम से चुनाव हाल ही में हुए है। इसमें काम आई ईवीएम कानूनन छह महीने तक उपयोग नहीं किया जा सकता। प्रदेश में सभी जिलों पंचायतीराज चुनाव होने हैं। इस कारण दूसरे जिलों से ईवीएम मंगाना भी संभव नहीं है। संभवत राज्य चुनाव आयोग जिले में ईवीएम से चुनाव कराने का प्रयास कर सकता है।

बैलेट पेपर से बनेगी गांव की सरकार

^जिले में चुनाव के लिए कितनी ईवीएम उपलब्ध होगी, कहां मतदान पेटी का उपयोग होगा, इसका फैसला आयोग करेगा। हमारे पास अभी कोई निर्देश नहीं आए।\\\' -एसएस सोहता, जिलानिर्वाचन अधिकारी