शाम को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सुशील मालसरिया, अशोककुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष रोनित मांजू, विक्रम झाझड़ियां आदि ने खुशी मनाई। युवक कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र भड़ौंदा, कुलदीप मांजू, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष जाफर हुसैन कुरैशी आदि ने मिठाई वितरित की।
सूरजगढ़. श्रवणकुमार की जीत पर अनाज मंडी नगरपालिका चौक, बुहाना चौक सहित अन्य इलाकों में कांग्रेसियों ने पटाखे बजाए और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। महावीर सैनी, पप्पू चौधरी, धर्मवीर झाझडिय़ा, अनिल वैद्य, पवन शर्मा,
कपिल शर्मा, जीवण सिंह आदि चिड़ावा बाईपास पर श्रवणकुमार का स्वागत करने पहुंचे।
सिंघाना| विधायकश्रवण कुमार ने अपने समर्थकों के साथ भैसावता कलां, मोई सद्दा, सिंघाना, मुरादपुर, भोदन, गुजरवास, कलाखरी आदि गांवों में जुलूस निकाला। बाजार में समर्थकों ने मिठाई बांटी।
नवलगढ़| मंडीगेट मिंतर चौक पर प्राइवेट बस यूनियन के प्रदेशध्यक्ष ओमी पंडित के नेतृत्व में पटाखे फोड़े मिठाई बांटी। पार्षद पूर्णसिंह आजाद, श्याम सेवका, राजेश पंडित, बुलाकी शर्मा, विकास चोटिया, अतुल पारीक, प्रमोद, प्रकाश इंदौरिया आदि मौजूद थे। एनएसयूआई ने पोदार कॉलेज के सामने जश्न मनाया। प्रदेश संयोजक लोकेश जांगिड़, सचिन सैनीपुरा, संजय चौधरी, भूपेंद्र पूनिया आदि मौजूद थे।
बगड़| श्रवणकुमार का सूरजगढ़ जाते समय तिराहा बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, रामभगत बुंदेला, श्यामलाल सैनी, रणजीत चंदेलिया, मुकुंदसिंह ने स्वागत किया। खुडाना के बस स्टैंड पर भी स्वागत किया गया।
मंडावा| कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने आतिशबाजी की। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि 9 माह में ही जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट कर नया संदेश दिया है। राजकुमार सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, अरुण दुलड़, इकबाल खत्री, बाबूलाल सैनी, शौकत भाटी, युनूस मोम आदि ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की।