झुंझुनूं. सूरजगढ़ | थाना इलाके के सेही कलां की रोही के निकट एक खेत के कुएं में मंगलवार दोपहर एक बेवा का शव मिला। इस संबंध में मृतका के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सीआई रामजीलाल ने बताया कि घंडावा निवासी किस्मत(30) बेवा पवन कुमार जाट का शव मंगलवार दोपहर सेही कलां के निकट उसके खेत में ही बने कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया किस्मत के पीहर वालों को सूचना दी।
सोलाना निवासी राजेंद्र ने अपनी बहन किस्मत के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार किस्मत के पति पवन कुमार की छह माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही किस्मत के सास-ससुर तथा देवर संदीप संजय उसकी शादी देवर से ही करने का दबाव डाल रहे थे। किस्मत के मना करने पर लोगों ने मंगलवार को उसे कुएं में डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।