यूपी ले जाते 24 ऊंट मुक्त कराए
पुलिसने चिड़ावा बाइपास पर दो ट्रकों में भरकर उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे 24 ऊंट मुक्त कराए। तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
मंड्रेला थाने के एएसआई उदयसिंह के नेतृत्व में गश्ती पुलिस ने सोमवार तड़के चिड़ावा बाइपास रोड पर कुछ गाड़ियों को रोकने का इशारा किया। तलाशी में पुलिस ने पाया कि 24 ऊंटों को पैर तथा मुंह बांधकर दो ट्रकों में डाला हुआ था। गिरफ्तार ड्राइवर महताब अमितकुमार सहित तईम, बाबू सलमान सभी उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया वे इन ऊंटों को नवलगढ़ के मेले से लाए हैं और उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।