पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सेवा दिवस पर प्रतियोगिताएं

विधिक सेवा दिवस पर प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| विधिकसेवा दिवस के अवसर पर पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीषा सिंह ने बताया कि निबंध में सोनिया प्रथम, पूजा शर्मा द्वितीय एवं जतन सिंह तथा अनिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मो. तालिब प्रथम, कमलेश कुमार द्वितीय एवं मनीषा भट्ट तथा अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में मनीषा चाहर प्रथम, नरेश कुमार द्वितीय तथा रिंकु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में मोनिका प्रथम, नयूम द्वितीय तथा रूखसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी, बुहाना, उदयपुरवाटी एवं नवलगढ़ ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों के मध्य 7 से 10 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।