छात्राओं ने की अपील, अंकल कचरा मत फैलाओ
स्वच्छभारत अभियान के तहत सोमवार को राजकीय चमेलीदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। स्कूल के बाहर झाडू निकाल सड़क पर फैला कचरा साफ किया। व्यापारियों से आग्रह किया कि अंकल सड़क पर कचरा फैलाएं। प्राचार्य प्रतिभा ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।
उदयपुरवाटी|राजकीयउमावि के विद्यार्थियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रिंसीपल ताराचंद सामोता प्रभारी शशि कुमार मीणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पुरानी मंडी से नई मंडी के रास्ते में सफाई कर चार ट्रैक्टर कचरा उठवाया। पालिका के सफाई कर्मचारी भी स्कूली विद्यार्थियों की सफाई के सामने फेल हो गए। शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने दुकानदारों से संपर्क कर दुकानों के सामने कचरा पात्र रखवाने रखवाने तथा रास्ते को साफ रखने का आग्रह किया।
रैलीमें स्वच्छता का संदेश
उदयपुरवाटी| अभियानके तहत सोमवार को कस्बे के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। कई रास्तों में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। राउमावि के खेलमैदान में सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी एकत्रित हुए। उनको नोडल प्रिंसीपल ताराचंद सामोता ने स्वच्छता अभियान सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। एसडीओ एमआर बागड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
सफाईअभियान आज से
नवलगढ़|स्वच्छभारत अभियान के तहत ब्लाक के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बीईईओ श्रीराम फांडन ने बताया कि एक अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे।
शिमला| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय ठाठवाड़ी में समाजोपयोगी शिविर के दौरान बच्चों ने साफ-सफाई की। विद्यालय के प्राचार्य अशोक शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर प्रभारी रामावतार जेवरीया ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय भवन, खेल मैदान, गांव के मंदिरों रास्तों की सफाई की गई। स्वच्छता अपनाओ पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।
आंगनबाड़ीकी रैली
चिड़ावा|आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षक कमला पूनिया के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय से निकाली गई रैली को पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने