पुनर्भरण राशि दिलवाने की मांग
पुनर्भरण राशि दिलवाने की मांग
भास्कर न्यूज | झुंझुन
निजीशिक्षक संस्थान संघ की बैठक रविवार को थ्री डाट्स एकेडमी में हुई। जिला अध्यक्ष सज्जन पूनिया ने बताया कि बैठक में फीस निर्धारण कमेटियों के प्रारूप की समीक्षा की गई। कक्षा एक से आठ तक 24 हजार रुपए और नौंवी से बारहवीं तक 30 हजार रुपए वार्षिक फीस वाले स्कूलों को पोर्टल पर सूचना नहीं देनी चाहिए। आरटीई के तहत पढ़ाए गए बच्चों की पुनर्भरण राशि दिलवाने के लिए सरकार से मांग की गई। निजी स्कूल संचालकों की अगली बैठक 25 सितंबर को अग्रसेन भवन चिड़ावा में होगी। हवासिंह भूरिया, रणवीर सिंह थालौर, युसुफ अली, सुलेमान खान, महावीर प्रसाद, रामावतार सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।