पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक श्रवण का जगह जगह स्वागत

विधायक श्रवण का जगह- जगह स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सूरजगढ़/ चिड़ावा

सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव जीते श्रवणकुमार का बुधवार को कई जगह स्वागत किया गया। चिड़ावा में उन्होंने लड्डुओं से जबकि सूरजगढ़ में पेड़ों से तोला गया।

सूरजगढ़ की अनाज मंडी में मुरारीलाल हलवाई, रविकांत शर्मा, अमित पत्थर वाला, नीतेश मित्तल, सूरजमल आदि के नेतृत्व में दुकानदारों ने श्रवण कुमार को पेड़ों से तोला। इससे पहले विधायक के मंडी में पहुंचने पर पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। चिड़ावा में सूरजगढ़ रोड बस स्टैंड के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया। समारोह में श्रवण कुमार ने कहा कि जनता के स्नेह, समर्थन और विश्वास की जीत है। पिलानी एवं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले के लोगों की निस्वार्थ सेवा की जिसका परिणाम उपचुनाव में मिला है। सतवीर जांगिड़, पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी, नरहड़ दरगाह कमेटी के सचिव उस्मान पठान मालीगांव, सुनील बिगोदना आदि मौजूद थे। इससे पहले पुरानी तहसील रोड स्थित शिव मार्केट में व्यवसायी शीशराम हलवाई, शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला आदि ने श्रवण कुमार की जीत पर मिठाई बांटी।

बाघोली|श्रवणकुमारकी जीत पर पापड़ा, मणकसास, बाघोली के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। विजेंद्र सोनी पापड़ा, जाफर अली, छाजूराम, बीरबलराम, अजीत सिंह, गिरधारीलाल मौर्य मौजूद थे।

चिड़ावा. विधायकश्रवण कुमार को लड्डुओं से तोलते समर्थक।