- Hindi News
- ‘कुंभाराम नहर का पानी पूरे जिले को मिले’
‘कुंभाराम नहर का पानी पूरे जिले को मिले’
पूरेजिले को कुंभाराम लिफ्ट परियोजना में शामिल किया जाना चाहिए। तभी फ्लोराइड मुक्त पानी मिल सकेगा। साथ ही आरओ प्लांट लगाने की मांग भी प्री बजट बैठक में उठी। बैठक बुधवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी एवं चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ की मौजूदगी में हुई। विधानसभा के बजट सत्र से पहले जिले की जरूरतों योजनाओं को लेकर बैठक हुई। इसमें जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुझाव प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में प्रभारी सचिव ललित मेहरा, कलेक्टर एसएस सोहता, एसपी सुरेंद्रकुमार गुप्ता, एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव शेखावत, पंचायत समितियों के प्रधान आदि मौजूद थे।
झुंझुनूं . प्रीबजट बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री, कलेक्टर अन्य जनप्रतिनिधि।
{कुंभाराम नहर परियोजना से पूरे जिले को पानी देने के लिए 2315 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाए।
{सूरजगढ़, मंडावा, उदयपुरवाटी, बुहाना चिड़ावा में सरकारी कॉलेज खोलें। प्रत्येक पर चार करोड़ रुपए खर्च होने दो साल का समय लगने का अनुमान।
{हाईवे नंबर आठ पर 35 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण। यह 17 महीने में बनकर तैयार होगा। टीबा बसई में 16 करोड़ से सबमर्सिबल ब्रिज प्रस्तावित। 200 करोड़ रुपए की लागत से हैवी ट्रेफिक एरिया में सड़के चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव। मिसिंग लिंक निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए।
{झुंझुनूं, मंडावा, उदयपुरवाटी, बिसाऊ, नवलगढ़ में सीवरेज और ड्रेनेज निर्माण पर 80 करोड़ रुपए का प्रस्तावित।
{झुंझुनूं में जल और टीएसएस योजना पर साढ़े चार सौ करोड़, आरओ प्लांट के लिए निर्मित जल स्त्रोत सूख जाने पर नए नलकूपों के लिए 540 करोड़ रुपए, नई पाइप लाइन डालने के लिए 500 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
{छावसरी में 32 केवी जीएसएस निर्माण के लिए चार करोड़ रुपए।
{अल्पसंख्यक कल्याणकारी विभाग भवन निर्माण तथा नरहड़ दरगाह के सौंदर्यीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है।
संतोष अहलावत, सांसद : जिलेमें सबसे बड़ी समस्या पानी की है। खेतड़ी के साथ बुहाना सूरजगढ़ को भी योजना से जोड़ा जाना चाहिए। लंबे समय से बंद पड़े रेल के काम को गति दी जाए। डॉक्टरों की नियुक्तियां की जानी चाहिएं। सूरजगढ़, बुहाना सिंघाना को सीवरेज प्लान से जोड़ने के प्रोजेक्ट बनें। पुरानी हवेलियों छतरियों के संरक्षण टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सड़कें सुधारनी होगी।
श्रवणकुमार, विधायक सूरजगढ़: अधिकांशक्षेत्र डार्क जोन में है। कुछ जगह पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा है इसलिए पीने लायक नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र में पानी टैंकरों से पहुंचाया जाता है। कुओं से खारा पानी निकलता है। बरसाती पानी एकत्रित करने के लिए कुंड बनवाने चाहिए।
शुभकरणचौधरी, विधायक उदयपुरवाटी: बुहानासूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरियाणा बॉर्डर से सटे होने के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। सीमा इलाके में डीवाईएसपी स्तर के अधिकारी का कार्यालय खोला जाना चाहिए। जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों का चयनकर ट्रोमा सेंटर बनाए जाएं। गुढ़ा में महीने का करीब नौ हजार रोगियों का आउटडोर है। इस अस्पताल को सौ बेड का किया जाना चाहिए। सिंगल फेज के कुओं को सौर ऊर्जा से करने का काम ठेके से हटाकर पीएचईडी को सौंप जाए।
सुंदरलाल,विधायक पिलानी: पिलानीबड़ा शहर है। शिक्षा नगरी के लिए देश में पहचान रखता है लेकिन यहां बिट्स के अलावा कोई सरकारी हॉस्टल कॉलेज नहीं है।