सूरजगढ़ में आज और मिलेंगे टोकन
सेनाभर्ती दौड़ 13 फरवरी को शुरू हो जाएगी। पहले दिन झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के युवा दौड़ेंगे। नवलगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम छह बजे तक कुल 3209 युवक टोकन ले चुके थे। इन्हें ही दौड़ शामिल किया जाएगा। इस तहसील में कूपन वितरण बंद कर दिया गया है। तहसीलदार रामकिशोर मीणा ने बताया कि तहसील में आखिरी दिन 230 टोकन बंटे। तीन काउंटर लगाए गए थे। मुकुंदगढ़ उपतहसील के एक काउंटर पर 85 युवाओं ने टोकन लिए। इधर, सूरजगढ़ तहसील के युवाओं की दौड़ शनिवार को होगी। अभ्यर्थियों को गुरुवार शाम छह बजे तक टोकन बांटे जाएंगे। तहसीलदार ओपी कोठारी ने बताया कि तहसील में बुधवार को 171 टोकन बांटे गए। उन्होंने बताया की कुल 3007 टोकन वितरित किए जा चुके हैं। बुधवार तक उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा 4706, झुंझुनूं में 2694, चिड़ावा में 1309, अलसीसर में 1609 टोकन बांटे गए।
रोडवेज की विशेष बस सेवा : झुंझुनूंरोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक शार्दुलसिंह ने बताया कि सेना रैली को देखते हुए 25 बसों का बेड़ा जुटाया गया है। बस सेवा शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगी। ये बसें रोडवेज स्टेंड से जिला परिषद सर्किल, मंडावा मोड, सगीरा सर्किल होते हुए भर्ती स्थल पहुंचेगी। इन रूट का किराया 15 रुपए रहेगा। भर्ती स्थल पर भी रोडवेज का काउंटर होगा। वहां व्यवस्था के लिए छह कर्मचारी रहेंगे। सगीरा सर्किल के निकट चैक पोस्ट बनाया जाएगा ताकि बेटिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
व्यवस्थाओंका निरीक्षण आज : चुड़ैलास्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी स्टेडियम में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियों का गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। सेना भर्ती प्रभारी कर्नल अजय कपिल ने बताया कि भर्ती ग्राउंड पर जिला प्रशासन तथा आर्मी की टीम शाम चार बजे व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।