कीटनाशक छिड़कते अधेड़ की मौत
चिड़ावा | चिड़ावाथाना क्षेत्र के महरमपुर में गुरुवार को खेत में कीटनाशक दवा छिड़कते वक्त एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रणवीर(43) अपने खेत में ग्वार की फसल पर कीटनाशक दवा छिड़क रहा था। वह अचानक बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई शीशराम की सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली।