विक्षिप्त महिला कुएं में कूदी, मौत
सुलताना | झांझोतमें मंगलवार सुबह एक विक्षिप्त महिला की कुएं में कूदने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक झांझोत निवासी कमलेशदेवी धाणक खेत में बने कुएं में कूद गई। निकट ही घास काट रहे लोगों ने उसके पति राजकुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची चिड़ावा पुलिस की मौजूदगी में कमलेशदेवी को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।