उद्योगपति काजरिया आज चिड़ावा आएंगे
चिड़ावा | प्रवासीउद्योगपति एवं कजारिया सिरेमिक्स लि. के सीएमडी अशोक काजरिया बुधवार को चिड़ावा आएंगे। वे सुबह सवा ग्यारह बजे स्टेशन रोड स्थित कंपनी के शोरूम कजारिया ग्लैक्सी का शुभारंभ करेंगे। वे िपलानी क्षेत्र के काजड़ा गांव के मूल निवासी हैं। समारोह में अजा आयोग के चेयरमैन भी अितथि होंगे।