पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झुंझुनूं में खाद बीज विक्रेताओं ने बंद रखी दुकानें

झुंझुनूं में खाद-बीज विक्रेताओं ने बंद रखी दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | केंद्रसरकार की नीतियों के खिलाफ क्षेत्र के बीज, कीटनाशक-उर्वरक विक्रेताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। खाद एवं उर्वरक व्यवसायियों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। खेतड़ी रोड स्थित बिग मार्केट में हुई दरियासिंह की अध्यक्षता में बीज विक्रेता संघ की बैठक हुई। जिसमें चिड़ावा, पिलानी, सुलताना, सूरजगढ, छापड़ा, चनाना, सूजड़ोला, सिंघाना और बुहाना के 60 से अधिक बीज विक्रेताओं ने भाग लिया। खाद व्यवसायियों ने सरकार के नए नियम को तुगलकी फरमान बताते हुए इससे रोजी रोटी का संकट उठने बेरोजगारी बढने की बात कही। बैठक के बाद लामबंद बीज व्यापारियों ने संघ के शिवकुमार शर्मा, अनिल नूनिया, कृष्ण शर्मा रतेरवाल, सुरेंद्र राव और सुमेरसिंह की अगुवाई में कार्यवाहक एसडीएम राजेश कुमार नायक को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति सांसद संतोष अहलावत को भी भेजी गई है। चिड़ावा में हुए बीज विक्रेताओं के विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश सैनी, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, सुशील शर्मा, प्रकाश निर्मल, प्रमोद कुमार, देवेंद्र पूनिया, नरेश कुमार, महेंद्र-अमित शर्मा, शामिल हुए।

गुढ़ागौड़जी| कस्बेके खाद विक्रेताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में प्रतिष्ठान बंद कर हड़ताल रखी। इस अवसर पर एक बैठक हुई। सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया। इसके विरोध में मंगलवार को खाद-बीज की सभी दुकानें बंद रही। इस मौके पर अनिल गिल, नरेंद्र झाझड़िया, इंद्राज जाखड़, भगवानसिंह खीचड़, राजवीर जाखड़ मौजूद थे।

मंड्रेला|खाद,कीटनाशक में विज्ञान या कृषि स्नातक अनिवार्य करने के विरोध में कस्बे के सभी खाद,बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सरकार विरोधी नारे लगाए। इस अवसर पर सुरेश कुमार सैनी,सुंदरसिंह स्योराण, मानसिंह बोला, सज्जन कुमार पूनिया,ओमप्रकाश,जगमाल सिंह तथा हरिसिंह धत्तरवाला उपस्थित थे।

खिरोड़. हड़ताल होने पर बंद पड़ी खाद बीज की दुकानें।

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

केंद्रसरकार की ओर से खाद- उवर्रक लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिलेभर में खाद- बीज विक्रेताओं ने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह 11 बजे शहर के खाद- बीज विक्रेता रोडवेज बस स्टैंड से रैली के रूप में रवाना हुए। यहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे। कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। इस अवसर पर सतवीर राहड़, सहीराम, हीरासिंह, मनोज कुमार, चंद्रेशकुमार, सुरेंद्रसिंह, कमल झाझड़िया, रामसिंह, मनीराम मील, मनीराम मांजू समेत अनेक खाद- बीज विक्रेता थे। खाद- बीज विक्रेताओं ने दिनभर प्रतिष्ठान बंद रखे।

बुहाना| खादएवं कीटनाशक दवा व्यापारियों ने तहसीलदार बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंप दुकान बंद रख विरोध जताया। शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खाद एवं कीटनाशक दवाइयों के विक्रय के लाइसेंस के लिए विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य करने के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान पर बुहान तहसील के खाद-बीज एवं कीटनाशक विक्रेता हड़ताल पर रहे। राधेश्याम चौधरी, ईश्वर, ओमप्रकाश यादव समेत अन्य विक्रेता शामिल थे।

उदयपुरवाटी| तहसीलक्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं ने एसडएम के मार्फत प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेजकर खाद-बीज विक्रेताओं के लिए किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में विवरण दिया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा खाद-बीज विक्रेताओ के लिए जीव विज्ञान, कृर्षि रसायन विज्ञान का डिप्लोमा लागू करने से दुकानदारों को परेशानी होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रतापसिंह शेखावत, महावीरप्रसाद, बाबूलाल सैनी, शंकरलाल सैनी, हजारीलाल, शिंभूदयाल थे।

नएलाइसेंस के लिए यह प्रावधान

किसीमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में विज्ञान स्नातक या रसायन में विज्ञान स्नातक, या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि विज्ञान में डिप्लोमा, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान या सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से छह माह का प्रशिक्षण।

झुंझुनूं. सरकार की नीतियों के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन देने आए खाद- बीजा व्यवसायी।

खबरें और भी हैं...