पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत प्रोत्साहन की टीम ने देखा कामकाज

पंचायत प्रोत्साहन की टीम ने देखा कामकाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | पंचायतप्रोत्साहन योजना के तहत चयनित पंचायत समिति और तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। पंचायतीराज विभाग जयपुर के राज्य समन्वयक नीरज झा, सुरेशचंद्र शर्मा और झुंझुनूं के सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश कुमार ने कार्यवाहक बीडीओ पितरामसिंह काला से योजना एवं कार्यों की जानकारी ली। टीम सदस्यों ने चयनित ग्राम पंचायत श्योपुरा के इस्माइलपुर स्थित तालाब में जल संरक्षण एवं पावर हाउस पर पौधरोपण कार्यों, सरपंच नीतिराजसिंह ग्रामसेवक बजरंगलाल सैनी से योजना के तहत करवाई जा रही साफ- सफाई की जानकारी ली। उधर, नारी पंचायत मुख्यालय पर सरपंच नरेंद्र चौधरी और ग्रामसेवक मूलचंद ने राजकीय स्कूल में लगवाए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...