पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को स्वस्थ रखने के टिप्स बताए, दवा दी

बच्चों को स्वस्थ रखने के टिप्स बताए, दवा दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

शिशुस्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए जिलेभर में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। आरसीएचओ डॉ़. दयानंद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रत्येक ब्लॉक के सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांवों कस्बों का चयन किया गया था। मलसीसर में अलसीसर, झुंझुनूं में इस्लामपुर, नवलगढ़ में जाखल, उदयपुरवाटी में गुढ़ागौड़जी, बुहाना में सिंघाना, खेतड़ी में गोठड़ा, सूरजगढ़ में बलौदा में कार्यक्रम हुए। शिविरों में आरबीएसके टीम द्वारा सैकडों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई।

माताओंका किया सम्मान

सिंघाना | सीएचसीपर शिशु स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रधान राजपालसिंह तंवर थे। अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामकला यादव ने की। विशिष्ट अतिथि बीसीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर थे। बीसीएमएचओ गुर्जर ने बच्चों की माताओं को नवजात शिशु के टीकाकरण, उसे दूध पिलाने, नवजात की देखरेख संबंधी जानकारी दी। साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों की माताओं को प्रश्नोत्तरी के जरिए जागरूक भी किया गया। सही जवाब देने वाली माताओं को सम्मानित भी किया गया। प्रश्नोत्तरी में सविता, मंजू, बिमला प्रथम तथा प्रतिभा, अंजू सुमित्रा द्वितीय रही। इस अवसर पर डॉ. मधु तंवर, अनिल कौशिक, मुकेश पारीक, अशोककुमार, सुभाष चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

अलसीसर| ब्लॉकस्तरीय शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन पीएचसी में किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच शबनम बानो थी एवं अध्यक्षता एसडीएम मदनलाल सिहाग थे। बीसीएमएओ मनोज डूडी ने कार्यक्रम में आई माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. इकराज ने खाना खाने से पहले शौच जाने के बाद हाथ धोने साफ सफाई का महत्व बताया। एएनएम सुशीला मोगा एवं आशा तमन्ना ने ओआरएस घोल बनाने के बारे में बताया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। माताओं से शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम कंचन, बीएएफ कुलदीप, एसआई भागीरथ सिंह, इनायत खां सहित पीएचसी कर्मचारियों ने सहयोग किया।

झुंझुनूं . बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित शिविर में लगी भीड़।

सिंघाना. सीएचसी में शिशु स्वास्थ्य दिवस पर माताओं को जानकारी देते बीसीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर।

खेतड़ी नगर. बाल स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों की जांच करते चिकित्सक।

खबरें और भी हैं...