स्टेशन पर सफाई कर मांगी सीकर-हरिद्वार ट्रेन
शेखावाटीरेल विकास संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई कर सीकर- हरिद्वार ट्रेन चलाने की मांग की गई। सेवानिवृत आईएएस विजय भारती के आतिथ्य एवं भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ेवाला की अध्यक्षता में छात्र- छात्राओं एवं समिति सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई कार्य किया।
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, मरू प्रदेश विकास छात्र मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयंत मूंड ने कहा कि गांधीवादी तरीके से मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन किया गया। सदस्यों ने स्टेशन अधीक्षक बजरंगसिंह शेखावत को राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर गल्ला व्यापार संघ के मंत्री रोहिताश्व कुमार बंसल, हजारीलाल छापौला, कैलाशचंद्र बारेठ, बनवारीलाल पंसारी, नरोत्तमलाल आर्य, सुलेमान खान, प्रशांत जीनगर, विनोद खन्ना, राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा के अध्यक्ष राजपाल सैनी, सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय छात्रा नीतू फोगाट, सेठ मोतीलाल कॉलेज छात्र नेता अंकित सिहाग, आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष संदीप भांबू, महासचिव सिकंदर खान, अक्षय पारीक, अजय कस्वा, सुशांत खीचड़, मनजीत चाहर, अजय जांगिड़ थे। ज्ञापन में सीकर से जयपुर तक बड़ी रेल लाइन का कार्य जल्दी शुरू करने, सीकर-हरिद्वार वाया दिल्ली, सीकर-आगरा वाया दिल्ली, सीकर-उधमपुर वाया झुंझुनूं-लुहारू-हिसार के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सीकर से दिल्ली की ओर चल रही ट्रेनों का टाइम ठीक करके ट्रेनों को यात्रियों के लिए उपयोगी बनाने, चिड़ावा नवलगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा खोलने, सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे आरक्षण सुविधा शुरू करने, सीकर से लोहारू के बीच सभी रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सुविधा पुन: शुरू करने की मांग प्रमुख है।
झंुझुनूं. रेलवे स्टेशन पर सफाई करते हुए।