पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालिका चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक

पालिका चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचार संहिता ने अटकाए विकास के काम

सूरजगढ़़ उपखंड मजिस्ट्रेट को चुनाव से हटाया

नगरपरिषद के वार्ड छह तथा पिलानी के विद्या विहार नगरपालिका के इसी माह होने वाले उपचुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण झुंझुनूं पिलानी में विकास के नए काम अटक गए हैं। स्वायत्तशासी संस्थाओं के लिए फरवरी एवं मार्च का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च होता है। इस कारण नए वित्तीय वर्ष के अधिकांश कार्य फरवरी एवं मार्च के मध्य तक जारी होते हैं। नगर परिषद की बजट बैठक भी इसी कारण नहीं हो सकी।

भूखंडों दुकानों की नीलामी रुकी

शहरमें आचार संहिता लगने से इस माह 15 से 18 फरवरी को होने वाली दुकानों एवं भूखंडों की नीलामी पर ब्रेक लग सकता है। इस कारण नगर परिषद को होने वाली आय से कुछ समय के लिए वंचित होना पड़ेगा। नगर परिषद की ओर से इस माह इंदिरा नगर, लालपहाड़ी, प्रताप नगर एवं दीनदयाल नगर एरिया में भूखंडों की नीलामी की जाने की योजना है।

^आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए नगर परिषद की बजट बैठक स्थगित की गई है। अब यह उपचुनाव के बाद अगले माह कराई जाएगी। विकास कार्यों के नए टेंडर नहीं होंगे। -राजेंद्र सीगड़, आयुक्त नगर परिषद झुंझुनूं

चुनाव के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

झुंझुनूं.विद्या विहार नगर पालिका के आम चुनाव के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसएस सोहता ने बताया कि एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी को जोनल एवं एरिया मजिस्ट्रेट को कार्यक्षेत्र आवंटन, प्रशिक्षण तथा दलों की रवानगी के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना दलों के गठन के लिए एडीएम सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को, वाहनों के अधिग्रहण किराया भुगतान के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी को, यात्रा भत्ते के लिए कोषाधिकारी को मतदान सामग्री तैयार करने के लिए डीएसओ को, मतपत्रों का मुद्रण, मतपत्र मतदाता सूची दलों को उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। विद्याविहार नगर पालिका पिलानी तथा झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड छह में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन तथा सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए।

झुंझुनूं. मलसीसरउपखंड मजिस्ट्रेट को विद्याविहार पालिका चुनाव के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि नगर पालिका विद्या विहार के चुनाव के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सूरजगढ़ को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था, परन्तु अब इनकी जगह मलसीसर उपखंड मजिस्ट्रेट को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूरजगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट दिनेशचंद्र भार्गव को आम चुनाव की गतिविधियों से पृथक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सूरजगढ, चिड़ावा एवं मलसीसर के तहसीलदारों को आम चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पिलानी | विद्याविहार नगरपालिका के चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने बैठक कर टिकट चाहने वालो से आवेदन शैक्षणिक दस्तावेज मांगे। सीताराम यात्री निवास में हुई बैठक में एससी आयोग चेयरमैन सुंदरलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करते पार्षद के लिए जिताऊ टिकाऊ उम्मीदवारों को ही टिकट दी जाएगी। मंडल अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि बैठक में टिकट चाहने वाले कार्यकर्ताओं से शनिवार तक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करने को कहा गया है। आवेदनकर्ता अपने आवेदन उन्हें महामंत्री अनिल डाडा को दे सकते हैं।

मतदातासूचियों का प्रकाशन

विद्याविहारनगरपालिका के 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर लोगों को सूचियां उपलब्ध कराई गई। दिनभर विभिन्न वार्डोंं से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी पालिका से मतदाता सूचियों की प्रतियां लेकर अपने वार्डो के मतदाताओं के नाम जांचते देखे गए।

खबरें और भी हैं...