पंचायतों का सम्मान आज
झुंझुनूं | बसंतपंचमी के अवसर पर शुक्रवार दोपहर दो बजे ओडीएफ में शामिल होने वाले ग्राम पंचायतों को स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री सुरेंद्र गोयल होंगे। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के बाद गोयल शाम चार बजे जिला परिषद में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे वे चिड़ावा के लिए प्रस्थान करेंगे।