महिला के कमरे में लटका मिला युवक का शव
निजामपुरातन ओजटू की एक महिला के कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के पिता ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
थानाधिकारी सुरेश परेवा ने बताया कि निजामपुरा तन ओजटू के रमेश मेघवाल ने पुत्र संदीप (20) की हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक गांव की ही कमलेश देवी ने रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे संदीप को फोन करके अपने घर बुलाया। वहां कमलेश देवी, उसके ससुर गोरखराम देवर धर्मपाल ने संदीप को फांसी पर लटका कर मार दिया। जानकारी के अनुसार कमलेश देवी का पति विदेश में रहता है तथा संदीप इनकी रिश्तेदारी में था।