पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच, वार्ड पंचों की लाॅटरी आज

सरपंच, वार्ड पंचों की लाॅटरी आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | जिलेमें अगले महीने होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए सरपंच एवं वार्ड पंचों की लाॅटरी निकालने का कार्य सोमवार को शुरू होगा। पहले दिन नवलगढ़, चिड़ावा एवं अलसीसर पंचायत समिति की पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच की लाटरी संबंधित पंचायत समितियों में एसडीएम की मौजूदगी में निकाली जाएगी। मंगलवार को झुंझुनूं,खेतड़ी एवं बुहाना पंचायत समितियों के सरपंचों की लाटरी निकाली जाएगी।

चिड़ावा.पंचायतसमिति के वार्डों और ग्राम पंचायत सरपंचों के आरक्षण की लाॅटरी 15 दिसंबर को निकाली जाएगी। उपखंड अधिकारी हीरालाल मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे चिड़ावा पंचायत समिति सभागार में क्षेत्र के वार्डों (एकल सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों) तथा सरपंचो के आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति का पूर्व चक्रानुसार निर्धारण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला आरक्षण का निर्धारण लाटरी से किया जाएगा। कई कद्दावर ग्रामीण नेताओं की पंचायतें वार्ड अजा के लिए आरक्षित होने की संभावना से वे जिला परिषद चुनाव लड़ने का मानस बनाने लगे हैं। चर्चाओं के अनुसार प्रधान पद के लिए भी अजा वर्ग की संभावना बढने से लंबे अर्से से ग्रामीण क्षेत्र में राजनीति कर रहे कुछ नेता जिला परिषद के वार्डों की ओर पलायन की स्थिति में है।

मलसीसर. एसडीएममदनलाल सिहाग ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में सोमवार सुबह 11.30 बजे अलसीसर पंचायत समिति की 34 पंचायतों के मुखिया की आरक्षण लाॅटरी निकाली जाएगी।