हंडिया वाले लाज बचाले...
बुगाला| पंडितगणेशनारायण बावलिया बाबा का 168 वां जन्मोत्सव उनकी पैतृक हवेली में रविवार को मनाया गया। 168 दीयों से बाबा की आरती की गई। छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। चिड़ावा के गायक श्यामराणा एवं श्यामसुंदर योगी ने नील निराले वस्त्र पहनाऊं, मेरे बाबा बुगाला के तेरा ध्यान धरते है। बाबा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए, हांडीवाले महाराज दरश को शीश झुकाते है। एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। इस अवसर पर जनसेवा ट्रस्ट के आत्माराम शर्मा, श्यामसुंदर, नरोत्तमलाल डांवर, किशनलाल, भंवरसिंह, लक्ष्मीनारायण, कैलाश शर्मा, सत्यप्रकाश, प्रदीप सोनी, गोपी किशन आदि मौजूद थे।