पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या

प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूपुराथाना क्षेत्र में चौथपुरा मीणों का कंथारिया के बीच खेत में दो दिन पहले की गई विवाहित युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा इस युवक ने शादी का दबाव डाल रही अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

शनिवार दोपहर मीणों का कंथारिया के पास खेत में 21 वर्षीय नारिया पुत्री देवीलाल मीणा की लाश मिली थी। एसपी, एएसपी डीएसपी भदेसर के निर्देशन में शंभूपुरा थाना प्रभारी दलपतसिंह राठौड़ की टीम ने जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि नारिया मीणा के चौथपुरा निवासी रामरतन उर्फ लाला पुत्र नंदलाल पूर्बिया के साथ तीन-चार साल से प्रेम संबंध थे। 26 वर्षीय रामरतन पूर्बिया दो बच्चों का बाप भी है। पड़ताल में नारिया शुक्रवार रात अंतिम बार रामरतन के साथ देखी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर रविवार को पूर्बिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या कबूल कर ली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गत जुलाई 2014 में नारिया की शादी बस्सी क्षेत्र के मेघपुरा निवासी रतनलाल मीणा से हो गई। एक-दो बार ससुराल जाने के बाद नारिया पीहर में ही रहने लगी। पोस्टमार्टम के दौरान भी सामने आया कि नारिया के छह से आठ सप्ताह का गर्भ भी था। पूछताछ में पता चला कि नारिया इस कारण रामरतन पर शादी का दबाव बनाने लगी। रामरतन ने नारिया से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रामरतन पूर्बिया ने बताया कि उसने शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे नारिया को फोन कर बुलाया। वह उसे बात करने के बहाने सरसों के खेत में ले गया। वहां नारिया द्वारा फिर से शादी का दबाव बनाने की बात काे लेकर विवाद हो गया। इस पर रामरतन ने गला दबाकर नारिया की हत्या कर दी।

िचत्तौड़गढ़ | दोदिन पूर्व नािरया की हत्या का अरोपी पुिलस की गिरफ्त में।

नाले में मिला दो-तीन दिन पुराना शव

कपासन | थानाक्षेत्र के गांव काछियाखेड़ी एनिकट के नाले में एक व्यक्ति का दो-तीन दिन पुराना शव मिला। मृतक की पहचान नहीं होने से शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार गांव काछियाखेड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पानी में देखने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को निकलवाया। मृतक ने जींस एवं सफेद कमीज पहन रखी थी। मृतक के मौलाना जैसी दाढ़ी बढ़ी हुई