पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ का अभ्यास वर्ग आज से

किसान संघ का अभ्यास वर्ग आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | भारतीयकिसान संघ का जिला अभ्यास वर्ग 15 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर निम्बाहेड़ा रोड स्थित किसान भवन पर आयोजित होगा।

भारतीय किसान संघ की मीटिंग जिलाध्यक्ष रतनसिंह गंठेड़ी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह खोर प्रांतीय मंत्री रतनलाल शर्मा गंगरार थे। मीटिंग में निम्बाहेड़ा रोड पर कृषि मंडी स्थित किसान भवन में सोमवार मंगलवार को होने वाले जिले के अभ्यास वर्ग पर चर्चा की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष खोर ने बताया कि इसमें प्रांत प्रदेश के पदाधिकारी संबोधन देंगे। फरवरी में होने वाले सदस्यता अभियान के साथ ही ग्राम तहसील स्तर की मीटिंगें नियमित करने पर चर्चा होगी। सहकारी समितियों के माध्यम से डेढ़ लाख तक के ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज करने की घोषणा पर सीएम सहित सभी विधायकों सांसदों का आभार जताया गया।